IQNA

अफ्रीकी देश "घाना" में सैकड़ों लोग़ मुसलमान बने

16:01 - July 24, 2019
समाचार आईडी: 3473815
अंतर्राष्ट्रीय समूहः घाना के पूर्वोत्तर गांवों में से लगभग 500 निवासी हाल ही में मुस्लिम बन गए।

अंतर्राष्ट्रीय कुरआन (IQNA) ने अल-आलुकह समाचार एजेंसी के अनुसार बताया कि अफ्रीकी प्रचार दौरे की तलाश में घाना के गांवों के लिए "विकास मिशन" इस देश के उत्तर-पूर्व में "याबाला" गाँव के 473 लोग इस्लाम धर्म कुबुल कर लिया।
 याबाला गांव नालरगो प्रांत में स्थित है और इसकी आबादी 1200 लोग़ों की है, इस से पहले 320 मुस्लिम थे। अब इस गाँव के 473 लोग इस्लाम कुबुल कर चुके हैं।
 गांव में नए मुसलमानों के लिए विकास मिशन ने मुस्लिम शिक्षाओं पर पाठ पढ़ाया है।
"विकास मिशन" संस्था नए मुसलमानों के लिए, गाँव में मुसलमानों की शिक्षाओं के बारे में पाठ पढ़ाने का इन्तेज़ाम करता है।
यह संस्था अफ्रीकी महाद्वीप में संचालित एक प्रचार केंद्र है, और विभिन्न क्षेत्रों में मस्जिद और ड्रिलिंग कुओं के निर्माण के अलावा, यह इस महाद्वीप के मुसलमानों की भी मदद करता है।
याबाला गाँव में मुसलमानों के लिए कोई मस्जिद नही है, इसलिए इस गाँव के मुसलमानों ने नमाज़ के लिए मस्जिद बनाने की तत्काल आवश्यकता जताई है।
3829706

captcha