IQNA

यूरोपीय सुरक्षा संगठन का  धार्मिक संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर

14:54 - August 23, 2019
समाचार आईडी: 3473903
इंटरनेशनल ग्रुप- यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन ने एक बयान जारी कर दुनिया की सरकारों से आग्रह किया है कि धर्मों के बीच संवाद को मजबूत करने और हिंसा और घृणा से निपटने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण विकसित करने पर काम करें।

अल-शुरुक समाचार साइट के अनुसार IQNA की रिपोर्ट, यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन ने कल, 22 अगस्त को जारी एक बयान में कहाःयह कि संगठन धर्मों को समझने में गलतफहमी के कारण हिंसक कृत्यों के जारी रहने और धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा देने के बारे में चिंतित है।
 
इस संगठन ने बात जारी रखते हुऐ सरकारों से से आग्रह किया है कि धर्मों के बीच संवाद के माध्यम से आपसी सम्मान और समझ की संस्कृति पर आधारित समग्र दृष्टिकोण को अपनाने और घृणा और भेदभाव के अपराधों का मुकाबला करने लिए मानव अधिकारों के सम्मान और समानता को मज़बूत बनाने वाले शैक्षिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर ध्यान दें।
 
इस बयान में जोर दिया गया कि सरकारों को नागरिक समाज के समन्वय के साथ पीड़ितों की सहायता के लिए एक मजबूत समर्थन प्रणाली स्थापित करनी चाहिए।
 
यूरोपीय सुरक्षा और सहयोग संगठन सुरक्षा मुद्दों पर सबसे बड़ा अंतर सरकारी या अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। इसकी गतिविधियों में हथियार नियंत्रण, मानवाधिकार, प्रेस की स्वतंत्रता और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव शामिल हैं।
 3836829
captcha