IQNA

रोहिंग्या शरणार्थियों ने अपने नागरिकता अधिकारों की बहाली की मांग की

16:33 - August 25, 2019
समाचार आईडी: 3473909
अंतरराष्ट्रीय समूह- हजारों रोहिंग्या शरणार्थियों ने बांग्लादेश में एक प्रदर्शन करके म्यांमार की नागरिकता सहित अपने मूल अधिकारों की वापसी की मांग की है।

IQNA की रिपोर्ट अरब न्यूज़ के अनुसार,आज, 25 अगस्त को, बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार शिविरों में 3,000 से अधिक रोहिंग्या शरणार्थी ने म्यांमार से अपने निर्वासन की सालगिरह पर एकत्र हुए।
 
उन्होंने "नेवर अगेन," "रोहिंग्या नरसंहार की सालगिरह," और "हमारी नागरिकता को बहाल करना" शीर्षक पर शामिल तख्तियां धारण की थीं।
 
बांग्लादेश द्वारा 3,400 रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार में वापस लाने की कोशिश के बाद यह प्रदर्शन आयोजित किया गया, लेकिन कोई भी हाज़िर न हुआ कि म्यांमार लौटे।
 
ऐसा अनुमान है कि इस देश के मुसलमानों के खिलाफ म्यांमार की उग्रवादी सेना और बौद्धों द्वारा कार्रवाई के परिणामस्वरूप एक मिल्युन से अधिक रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश भाग आए हैं।
 
म्यांमार सरकार ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाऐ गऐ आरोप इस देश में मुसलमानों के खिलाफ जातीय सफाई करने का, आरोपों से इनकार किया है और दावा किया है कि रखाइन प्रांत में 2017 का सैन्य अभियान सुरक्षा बलों पर रोहिंग्या लड़ाकों के हमलों के जवाब में था।
3837302
captcha