IQNA

फिलीपींस की सबसे पुरानी मस्जिद में इस्लाम की प्राचीन विरासत + फोटो

16:13 - August 14, 2023
समाचार आईडी: 3479634
इकना (IQNA) स्थानीय लोककथाओं के आधार पर फिलीपींस में स्थापित पहली मस्जिद, 1380 ईस्वी में करीम मखदूम नामक एक अरब व्यापारी और परचारक द्वारा बनाई गई थी और इसे दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे पुरानी मस्जिदों में से एक माना जाता है।

अरब न्यूज़ के हवाले से इकना के अनुसार, स्थानीय किंवदंतियों के अनुसार, तवी-तवी प्रांत में शेख करीम मखदूम मस्जिद के खमबे तोड़े नहीं जा सकते थे। ये स्तंभ पिछली छह शताब्दियों में विनाश के कई प्रयासों से बच गए हैं और आज भी खड़े हैं।

 

फिलीपींस विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ इस्लामिक स्टडीज के प्रमुख प्रोफेसर जुलकिपली वादी ने कहा: 14वीं शताब्दी में शेख मखदूम मस्जिद की स्थापना फिलीपींस में इस्लामीकरण की शुरुआत थी, और यह घटना स्पैनिश उपनिवेशवाद और दक्षिण एशिया के इस भाग में ईसाई धर्म की स्थापना से 200 साल पहले की है।।

 

वादी ने कहा: मस्जिद के पुराने पिलरों को हटाने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन कुछ कारणों से वे प्रयास असफल रहे। इसलिए, कुछ लोगों ने सोचा कि खंभे बरकत का स्रोत थे और लोगों ने उनसे टुकड़े लेना शुरू कर दिया और उन्हें तावीज़ के रूप में उपयोग करना शुरू कर दिया। इसने स्थानीय सरकार को खंभों को प्लास्टिक के कवर से सुरक्षित किया ताकि लोग उनसे टुकड़े न हटा सकें।

 

1941 में जापानी आक्रमण के दौरान मस्जिद जल गई - जब खंभों को छोड़कर बाकी सब कुछ जलकर राख हो गया - और 1960 के दशक में इसका दोबारा तामीर किया गया, और हाल ही में बहाली का काम किया गया है। 2013 में, फिलीपींस के राष्ट्रपति बेनिग्नो एक्विनो ने शेख करीम अल मखदूम मस्जिद को राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्थल घोषित करने वाले एक गणतंत्र कानून पर हस्ताक्षर किए।

 

शेख मखदूम उन सात महान प्रचारकों में से एक थे, जिन्होंने समुद्र के रास्ते फिलीपींस में प्रवेश किया और मिंडानाओ और सुलु प्रांतों में इस्लाम की शुरुआत की। वे सभी नक्शबंदिया की एक शाखा से संबंधित थे जो मध्य एशिया में फली-फूली और अंततः भारतीय उपमहाद्वीप, विशेषकर वर्तमान गुजरात तक फैल गई।

 

फिलीपींस विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इस्लामिक स्टडीज के प्रोफेसर डार्विन अबसारी ने कहा: यह (मस्जिद) देश में इस्लाम के फैलने का एक फिजिकल बड़ा सबूत है और देश को दक्षिण पूर्व एशिया और पूरे मुस्लिम दुनिया में बड़े मुस्लिम समुदाय से जोड़ता है।

 

मिंडानाओ स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नासिर कादिल (Nasser Kadil) ने कहा कि इस मस्जिद की मौजूदगी से पता चलता है कि इस क्षेत्र में इस्लाम की जड़ें गहरी हैं और यह पूरे मुस्लिम दक्षिणी क्षेत्र के लिए गर्व का स्रोत है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया: सबसे पुरानी मस्जिद होना गर्व की बात है और यह इंगित करता है कि शेख मखदूम और उनका समूह सबसे पहले तवी तवी में मौजूद थे, इसलिए इस्लाम (फिलीपींस में) इसी क्षेत्र से शुरू हुआ।

 

 

 

 

4161956

captcha